कछौना। नगर पंचायत कछौना-पतसेनी के मोहल्ला तिलकनगर निवासी एवं दैनिक सहानुभूति समाचार पत्र के पत्रकार दीपक कुमार श्रीवास्तव की दादी माँ शान्ती देवी का गुरुवार शाम को लगभग 7:30 बजे कस्बा स्थित निज-निवास पर अचानक हृदयगति रुकने के चलते निधन हो गया। वे करीब 87 वर्ष की थीं और एक धर्म परायण महिला थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। कस्बे के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मेहंदीघाट (कन्नौज) में होगा, जिसके लिये उनकी अन्तिम यात्रा शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे उनके घर से मेहंदीघाट (कन्नौज) के लिये रवाना होगी।
पत्रकार को मातृ शोक